Samastipur

विद्यापतिनगर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय महिला की मौ’त, घटना के कारणों की जानकारी नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर विद्यापतिधाम स्टेशन से पश्चिम बमौरा गांव के समीप रविवार की शाम ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हरपुर बोचहा पंचायत के वार्ड संख्या-14 खनुआं गांव निवासी अमरजीत पासवान की 25 वर्षीय पत्नी रिंका देवी के रूप में की गई है।

बताया गया है कि किसी ने रेलवे ट्रैक पर महिला का शव देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने स्टेशन मास्टर और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय मृतका का पति घर पर मौजूद नहीं था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

1 दिन ago