समस्तीपुर : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत पांच निःशक्त व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। सभी पांच निःशक्तजन को मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये का प्रोत्साहन के रूप में तीन वर्षों के लिये सावधि जमा प्रमाण पत्र अनुदान स्वरूप प्रदान किया गया। लाभान्वित होने वालों में अजमेरी खातून, श्याम कुमार, प्रियंका कुमारी, मोहम्मद शमशेर तथा शाहाना खातून शामिल हैं।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस योजना का आवेदन करते वक्त कुछ जरूरी दस्तावेज देने होते हैं, इनमें वर-वधु का विवाह निबंधन प्रमाण पत्र, वर-वधु का आधार कार्ड, वर-वधु का निवास प्रमाण पत्र, वर-वधु का जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40 प्रतिशत या 40 प्रतिशत से अधिक), आवेदक का बैंक खाता देना होता है। अब तक मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत जिला के 128 लाभुकों को लाभ प्रदान किया जा चुका है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…