Samastipur

दलसिंहसराय में युवक पर फा’यरिंग की अफवाह के बाद घंटो परेशान रही पुलिस, अफवाह फैलाना वाला निकला नशेड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोमवार की रात 8 बजे एनएच 28 के डैनी चौक से लेकर सरदार गंज चौक तक खुद पद अंधाधुंध फायरिंग की बात अफवाह फैलाकर दो घंटे तक पुलिस को परेशान करने वाला युवक नशेड़ी निकला। इस बात का खुलासा करते हुए दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे केवटा गांव निवासी स्व. भूषण प्रसाद राय के पुत्र सुमित कुमार ने दलसिंहसराय थानाध्यक्ष को सूचना दी की वह अपने बहनोई के साथ समस्तीपुर से अपने घर लौट रहा था तो उस पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है।

जिसके बाद थानाध्यक्ष ने डीएसपी को सूचना देते हुए गश्ती गाड़ी को सुमित के घर पर भेजा गया तो गश्ती पदाधिकारी को भी सुमित ने बताया कि वह जब वह अपने बहनोई के साथ समस्तीपुर से अपने घर लौट रहा था तो एनएच-28 के लंगड़ा चौक से लेकर सरदार गंज चौक तक पीछा करते हुए तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशो ने उनलोगों पर करीब 06 राउण्ड गोली चलाया गया। इस सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने खुद जांच किया तो जांच में कही भी गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई।

इस दौरान करीब दो घंटे तक सुमित कहने के अनुसार पुलिस जांच में जुटी रही। इसी दौरान जब सुमित से पूछताछ शुरू की गई तो सुमित कुमार के मुंह से शराब का बदबू आ रही थी, जिसका श्वास परीक्षण (ब्रेथ इनलाईजन मशीन से) करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सुमित कुमार से कड़ाई से पूछताछ करने पर सुमित कुमार ने बतलाया गया कि यह ढेपुरा निवासी गोविन्द राय के समूह का व्यक्ति है।

इनलोगों का शिवम कुमार उर्फ पोलाड, शिवम चौधरी उर्फ डिन्डा, शिवम झा एवं सानू झा वगैरह के साथ रंजीश चलता है। जब यह लोग उसके तरफ जाते हैं तो उस गुट के लोग इन लोगों के साथ मारपीट करते हैं तथा जब उस गुट का लोग इन लोगों की तरफ आता हैं तो यह लोग उन लोगों के साथ मारपीट करते हैं। डीएसपी ने बताया कि 17 जून की संध्या में यह समस्तीपुर से अपने बहनोई के साथ अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान दलसिंहसराय एनएच-28 स्थित लगड़ा चौक के पास मोटरसाईकिल पर सवार अपने विपक्षी ग्रुम को देखे तथा नशे की हालत में रहने के कारण सुमित कुमार डर गया कि वह लोग इसके साथ मारपीट करेगें। जिसके कारण सुमित कुमार डर से तेजी से घर चला गया। तथा वहा नशे की हालत में हल्ला कर अपने परिजनों को बताया कि कुछ लोगों ने पीछा कर मेरे उपर फायरिंग किया गया है। तब सभी लोगों के ने थाना को घटना की सूचना थाना को दिए। सुमित को शराब पीने कर आरोप में शराब अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

यहां देखें DSP ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago