Samastipur

NEET परीक्षा में चौंकाने वाला खुलासा; गिरफ्तार समस्तीपुर के सिकंदर ने परीक्षा से पहले बच्चों को प्रश्न पत्र रटवाने की बात कबूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक मामले की ईओयू की 9 सदस्यीय एसआईटी जांच कर रही है। जांच में प्रतिदिन चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक अभ्यर्थी आयुष ने ही कबूल किया था कि परीक्षा के एक दिन पहले उसे प्रश्न पत्र रटवाया गया। अब गिरफ्तार परीक्षा माफिया 56 वर्षीय दानापुर नगर परिषद का जूनियर इंजीनियर सिकंदर यादवेंदु ने भी पेपर लीक में अपनी भूमिका कबूल की है। सिकंदर यादवेंदु समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसहो गांव के स्व. भुट्टो यादव का पुत्र है। वर्तमान में पटना जिले के रूपसपुर थाना अंतर्गत आरपीएस मोड़, जीएनएस अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 602 में रहता है। पेपर लीक मामले में सिकंदर यादवेंदु के दो रिस्तेदारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें एक परीक्षार्थी और परीक्षार्थी की मां शामिल है।

सिकंदर ने कबूल किया है कि सभी अभ्यर्थियों को 9:00 बजे के बाद सीधे गाड़ी से परीक्षा केंद्र ही छोड़ा गया। इधर आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि जांच में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। टीम को परीक्षा माफिया नगर नौसा के संजीव मुखिया, हिलसा के पिंटू, राकेश रंजन उर्फ रॉकी, करायपरसुराय के चिंटू उर्फ बलदेव, दीदारगंज के आशुतोष, नीतीश यादव, मनीष प्रकाश और नीतीश पटेल उर्फ अभिमन्यु की तलाश जारी है। एसआईटी की छापेमारी लगातार जारी है।

इधर जांच में यह भी सामने आया है कि चिंटू के मोबाइल पर 5 मई की सुबह नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र उत्तर के साथ उपलब्ध हो गया था। वहीं अब एनटीए से 11 अभ्यर्थियों की जानकारी मिलने के बाद ईओयू ने सभी को नोटिस भेज दिया है। यह सभी बिहार के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और आशंका है कि यह सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए हैं। ईओयू ने सभी को सोमवार और मंगलवार का समय देते हुए पटना दफ्तर में उपस्थित होने को कहा है। वहीं एक बार फिर से ईओयू जेल भेजे गए सभी 13 लोगों, जिसमें से परीक्षा माफिया कर अभ्यर्थी और तीन अभिभावक शामिल हैं, उन्हें दोबारा डिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

परीक्षा माफिया सिकंदर यादवेंदु ने क्या कुछ बताया :

सिकंदर यादवेंदु ने बताया कि अमित और नीतीश ने 4 मई को ही प्रश्न पत्र हासिल कर लिया था। इसे रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमनीचक इलाके में लर्न प्ले स्कूल ले जाया गया। वहां 25 से 30 की संख्या में नीट अभ्यर्थी पहले से थे। सभी को 5 मई सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा का प्रश्न पत्र का उत्तर देकर रटवाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

6 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago