Samastipur

देवघर से भतीजी का मुंडन कराकर समस्तीपुर लौट रहे वकील पर जमुई में फा’यरिंग; गो’लीबारी के बाद पेड़ से टकराई कार, चार जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- देवघर में भतीजी का मुंडन कराकर लौट रहे समस्तीपुर के रहने वाले अधिवक्ता पर जमुई जिले के काकन गांव के पास अज्ञात हथियारबंद 2 अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। वाहन पर गोली चलने के बाद वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे वाहन पर सवार अधिवक्ता सहित चार लोग घायल हो गये।

सभी घायल को डायल 112 पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान समस्तीपुर जिले के महेशी गांव निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह, चालक रविंद्र कुमार सिंह, भतीजी रचना कुमारी और दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। घटना काकन गांव के पास सुबह करीब 2:00 बजे के आसपास की है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के महेशी गांव निवासी अधिवक्ता उमेश सिंह 16 जून को अपनी भतीजी रचना कुमारी और दुर्गा कुमारी के मुंडन के लिये पूरे परिवार के साथ देवघर गये थे। जहां से वह 18 जून की सुबह अपने घर समस्तीपुर लौट रहे थे, तभी जैसे ही उनकी कार जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के काकन गांव के पास पहुंची तो लगभग 2:00 बजे सुबह में पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके बोलेरो पर गोली चला दी। पहले गोली वाहन के बाएं टायर पर लगी, जिससे वाहन अनियंत्रित होने लगी।

तभी दूसरे अपराधी ने दूसरी गोली वाहन के सामने वाले शीशे में मारी जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में अधिवक्ता सहित कुल चार लोग जख्मी हो गए। सूचना डायल 112 को दी गई तो सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जमुई नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago