Samastipur

विश्व रक्तदाता दिवस पर समस्तीपुर IMA भवन में रक्तदान शिविर का किया जा रहा है आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को आईएमए भवन काशीपुर (केई इंटर स्कूल के सामनें) में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) व ग्रामीण रक्तदान संघ (अखिल भारतीय पुनर्जागरण मंच द्वारा संचालित और प्रबंधित) के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह निर्णय आईएमए की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी कर्ण एवं सचिव डॉ. एके आदित्य ने कहा कि जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच और मधुमेह, एनीमिया, एचआईभी, हेपेटाइटिसबी आदि बीमारी नहीं हो, तो वे रक्तदान कर सकते है।

एक बार 350 एमएल ही रक्त लिया जाता है जिसकी भरपायी 24 घंटे के अंदर हो जाता है। हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। मीडिया प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर में एकत्रित किए गए ब्लड को कैंसर, थैलेसेमिया मरीज, एनेमिक, गर्ववती एवं अन्य जरुरतमंद को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी इच्छुक व्यक्ति होंगे, रक्तदान में हिस्सा ले सकते हैं। संग्रह किया गया रक्त रेड क्रॉस में जमा किया जाएगा और समय पर जरूरतों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

1 घंटा ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago