Samastipur

विभूतिपुर के चर्चित डबल म’र्डर केस का मुख्य शू’टर धराया, रोसड़ा DSP ने क्या कुछ कहा देखें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरडीहा बचनी कचहरी तीनवटिया के पास 20 फरवरी 2023 को सिंघियाबुजुर्ग दक्षिण के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह डबल हत्याकांड के मुख्य शूटर शिबू दास को एसआईटी ने हाजीपुर के पासवान चौक से गिरफ्तार किया। वह वैशाली जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत रामपुर श्याम्रचंद्र गांव का रहने वाला है। टीम ने उसके पास से एक एक्सयूवी कार, एक मोबाइल भी बरामद की है।

इस संबंध में एसपी विनय तिवारी ने विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह के पास पूर्व विधायक रामबालक सिंह से संबंधित एक अश्लील वीडियो था। जिसे पूर्व मुखिया द्वारा लोगों को दिखाकर पूर्व विधायक की छवि खराब किया जा रहा था। इसी कारण पूर्व विधायक एवं उनके भाई लालबाबू प्रसाद ने योजना बनाकर शूटर शिबू दास को 6 लाख रुपये में पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह की हत्या की सुपारी दी थी।

जिसके बाद 20 फरवरी 23 की सुबह पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह अपने मुंशी सत्यनारायण सिंह के साथ अपने चिमनी भरपुरा टोला चोचाही जा रहे थे। तभी मरडीहा बचनी कचहरी के पास शूटर शिबू एवं चिंटू दास ने पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह एवं उनके मुंशी सत्यनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने कांड में संलिप्त चार लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्याकांड के मुख्य शूटर शिबू दास कई दिनों से पुलिस से भाग रहा था। जिसकी तलाश एसआईटी टीम कर रही थी। इसी क्रम में एसआईटी टीम ने शूटर शिबू दास को गिरफ्तार किया।

रोसड़ा DSP ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

28 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago