Bihar

द प्लूरल्स पार्टी के कार्यालय पर हमला, पुष्पम प्रिया की कार तोड़ी; CCTV में कैद हुए हमलावर

एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित मकान संख्या 200/बी में संचालित द प्लूरल्स पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बुधवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। कार्यालय परिसर में खड़ी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Chaudhary) की लग्जरी कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कार्यालय को आग लगाने और जान से मारने की धमकी दी गई।

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

इस बाबत पार्टी के संयुक्त सचिव (सदस्यता) आदर्श कुमार चौधरी ने थाने में लिखित शिकायत की है। थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि सीसी कैमरों के फुटेज से आरोपितों की पहचान की जा रही है। बताया जाता है कि सुबह साढ़े आठ बजे कुछ असामाजिक तत्व पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घुस गए।

परिसर में गाली-गलौज भी किया

परिसर में गाली-गलौज करने लगे। कार्यालय को आग लगाने की धमकी देने के साथ पुष्पम प्रिया चौधरी की ट्योटा फार्च्युनर पर राड से वार कर सामने और बाएं तरफ का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में बुलेट बाइक सवार एक हमलावर दिखा है।

पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद दूसरे साथियों का पता चल पाएगा। अब तक हमले के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है। इस वारदात को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है या आपसी रंजिश में, इस बारे में भी पड़ताल जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

2 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

18 घंटे ago