Samastipur

कल समस्तीपुर के 15 केंद्रों पर होगी ITI की परीक्षा, 10:45 बजे तक ही मिलेगी इंट्री, जूता पहनकर आने की अनुमति नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के तहत आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा की गयी। यह परीक्षा दिनांक 9 जून रविवार को एक पाली में 11 बजे पूर्वाह्न से 1:15 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी। परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार पूर्वाह्न 8 बजे खोला जाएगा।

प्रवेश द्वारा पर स्टैटिक दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी, महिला पुलिस बल तथा वरीय शिक्षक के द्वारा फ्रिस्किंग की जायेगी। प्रवेश पूर्वाह्न 10:45 तक ही है। पूर्वाह्न 10:45 के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी चप्पल, हाफ शर्ट, कुर्ती पहनकर आयेंगे। जूता पहनकर आने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र के अंदर किताब,लूज पेपर, इलेक्ट्रॉनिक गजट, कैलकुलेटर, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, घड़ी, एटीएम कार्ड, मोबाइल, ब्लुटूथ ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है।

स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने के मद्देनजर समाहर्ता आवासीय कार्यालय, जिला गोपनीय प्रशाखा, समस्तीपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर 06274- 222058 और 222216 है। जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया परीक्षा के दौरान प्रर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जेनरेटर एवं पंखें की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारिओं के मोबाइल प्रयोग पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक और वीसी के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

5 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

18 घंटे ago