Samastipur

बूढ़ी गंडक किनारे किया गया तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार, उसी नदी में डूबने से गई थी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतसिंहपुर स्लूईस गेट के पास बूढ़ी गंडक में डूबने से मरने वाले तीनों बच्चों का परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया। दो बच्चों का बाजितपुर में और एक की पुनास पंचायत में बूढ़ी गंडक के किनारे अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान सभी की आंखे नम थी।

बाजितपुर व पुनास में दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को भी घर पर शुभचिंतकों के पहुंचने और सांत्वना देने का सिलसिला जारी रहा। विक्की को उसके पिता उमेश राम व अंशकांत राज को उसके पिता सर्वेश कुमार राय ने मुखाग्नि दी, जबकि शिवम को उसके छोटा भाई शुभम ने मुखाग्नि दी। पिता द्वारा बेटे को मुखाग्नि देने का दृश्य देख सभी की आंखें नम थी।

बेटे का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाया पिता :

हरपुर सिंघिया के वार्ड आठ के 12 वर्षीय शिवम की मौत की सूचना मिलते ही उसके पिता टुनटुन राम घर के लिए रवाना हो चुके थे। लेकिन शुक्रवार सुबह तक नहीं पहुंचने पर शुक्रवार को शिवम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विक्की का भी अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक के माधोपुर घाट पर किया गया। वहीं अंशकात राज का अंतिम संस्कार जगतसिंहपुर घाट पर किया गया।

नहाने के दौरान हुई थी घटना:

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्लूईस गेट पर बने पुराने बूढ़ी गंडक नदी घाट पर गुरुवार दोपहर लगभग दस से बारह बच्चे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान हरपुर सिंघिया वार्ड आठ के टूनटून राम के पुत्र शिवम, उमेश राम के पुत्र विक्की एवं पुनास पंचायत के वार्ड तीन के सर्वेश कुमार राय के पुत्र अंशकांत राज पानी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोंरों ने शव को बाहर निकाला।

वीडियो : 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago