Bihar

पप्पू यादव ने तेजस्वी पर फोड़ा I.N.D.I.A की हार का ठीकरा, कहा- बहुत अहंकारी है ये

नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को खुलकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मेरी और तेजस्वी यादव की विचारधाराएं बिल्कुल अलग हैं. हम दोनों एक ही नदी की अलग-अलग धाराएं हैं. मैं लालू यादव का सम्मान करता हूं, लेकिन अगर तेजस्वी यादव के अंदर अहंकार नहीं होता, तो हम 25 से अधिक सीटें जीत सकते थे और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाते.

पप्पू यादव का मकसद बिहार में कांग्रेस को मजबूत करना है. उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को बिहार में मजबूती से खड़ा करना है और इसी दिशा में वह काम कर रहे हैं. वे अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें लोगों का पूरा समर्थन और प्यार मिल रहा है. सांसद बनने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूर्णिया और सीमांचल का विकास करना है और इसके लिए वह अपनी आवाज बुलंद रखेंगे.

पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन और एनडीए में शामिल होने के ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी पार्टी का विलय किया था और अब उनका मकसद कांग्रेस को मजबूत करना है. वह चाहते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़े और जीते. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव उनके साथ होते तो सभी सीटें जीत सकते थे. लेकिन, तेजस्वी यादव और उनकी विचारधारा एक-दूसरे से अलग हैं, जैसे नदी की दो अलग धाराएं जो कभी एक नहीं होती है. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वे लालू यादव का सम्मान करते हैं, लेकिन तेजस्वी यादव के साथ उनके विचार नहीं मिलते है.

पप्पू यादव ने जोर देकर कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और आने वाले समय में बिहार में कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनाने के लिए काम करेंगे. वह बिहार के लोगों के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उनका लक्ष्य बिहार के हर कोने में विकास और खुशहाली लाना है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

3 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

3 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

17 घंटे ago