Samastipur

समस्तीपुर: एक हफ्ते से भी अधिक दिन बीत जाने के बावजूद गायब डाककर्मी का नहीं मिल सका कोई सुराग, अनहोनी की आशंका से डरे परिजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर पंचायत स्थित डाकघर के बीपीएम रमेश कुमार एक हफ्ते से अधिक समय से गायब हैं और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस इतना कह कर पल्ला छुड़ा रही है कि अभी तक गायब हुए रमेश का कुछ भी पता नहीं चल सका है। बीते हफ्ते रमेश कुमार विभागीय काम से प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकघर गए थे। जहां विभागीय काम भी निपटाया। उसके बाद उनका पता नहीं है। डाकघर के पास उनकी स्कूटी लगी थी जिसमें उनकी मोबाइल लटकी पायी गयी।

9 दिन पहले पत्नी ने दिया था आवेदन

गायब रमेश की पत्नी मधुरापुर टारा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 की वार्ड सदस्य नीलम राय ने कल्याणपुर थाना में आवेदन देकर अपने पति के गुमशुदगी का आवेदन दिया था। लेकिन अब उसके मन में अनहोनी की आशंका होने लगी है। मामले के 9 दिन बीत जाने के बावजूद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। इसको लेकर परिजन चिंता में डूबे हुए हैं। वहीं इतना समय बीतने के बावजूद पुलिस की संजीदगी का पता इसी बात से लगता है कि पुलिस को अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल सका है।

अनहोनी की आशंका से चिंता में डूबे परिजन 

गायब हुए डाककर्मी की पत्नी ने बताया कि थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी और एसपी तक को आवेदन दिया हुआ एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया है लेकिन अब तक इस मामले में कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है। जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हो रही है।

रमेश पर परिवार के पांच लोगों के भरण पोषण की जिम्मेदारी है। घर में रमेश की 75 वर्षीय मां देववती देवी, पत्नी नीलम देवी के साथ-साथ दो पुत्री व एक पुत्र काफी चिंता में है। अचानक पिता के गायब हो जाने से बच्चे भी अनहोनी की आशंका सोचकर सिहर जाते हैं। मामले को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सह कल्याणपुर थाना अध्यक्ष नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

2 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

6 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

8 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago