Samastipur

समस्तीपुर के अरविंद की आंध्रप्रदेश में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती निवासी स्व. बलदेव महतो के 52 वर्षीय पुत्र अरविंद महतो की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। घर पर अरविंद के मौत की सूचना मिलने के बाद से ही पत्नी सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का बताना है कि अरविंद आंध्र प्रदेश में एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम उसकी तबीयत खराब हो गई थी। देर रात तबीयत खराब होने के बाद अरविंद की बेचैनी बढ़ गई। बेचैनी बढ़ती देख साथियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत का कारण ब्रेन हेमरेज हो जाना बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

5 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

5 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

6 घंटे ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

14 घंटे ago