समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा पंचायत से एक महिला व उसकी पुत्री का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इस संबंध में अपहृता के ससुर देवेंद्र पासवान में थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में गांव के ही कुछ लोगों पर पुत्रवधू दिव्या जैन तथा डेढ़ वर्षीय पोती का अपहरण करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि अपहरण के समय उनकी पुत्रवधू घर में अकेली थी। वे पत्नी के साथ मवेशी का चारा लेने के लिए खेत गए हुए थे। उसी दौरान गांव के ही भुवनेश्वर राम के पुत्र अजीत कुमार राम, सुजीत कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार राम एवं उनकी पत्नी मंजू देवी जबरन पुत्रबधू व पोती को गाड़ी में बिठाकर भाग गये। इधर, लोग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि उक्त महिला का अपहरण प्रेम प्रसंग में किया गया है। उधर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…