Samastipur

समस्तीपुर में आज से 21 मई तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाधित रहेगी बिजली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- तार बदलने एवं ग्रिड के शटडाउन लिए जाने के कारण 21 मई तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसको लेकर समस्तीपुर ग्रामीण सहायक अभियंता ने बताया कि समस्तीपुर से दलसिंहसराय के 132 केवी लाइन में तार को बदलने का कार्य 21 मई तक किया जाएगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली की बाधित रहेगी।

इसके कारण लगुनिया सूर्यकंठ, लगुनिया रघुकंठ, केशोपट्टी, शीतलपट्टी, बेझाडीह, भीड़ी टोल और हरपुर अलोथ सहित उनके आस पास के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उजियारपुर के भगवानपुर कमला के सैदपुर गांव के आस पास के क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि ग्रिड के द्वारा लिए गए शटडाउन के आलोक में जितवारपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके तहत सैदपुर, उजियारपुर, गंगापुर, जीएसएस न्यू समस्तीपुर, मोहनपुर टू जितवारपुर, जीएसएस मोहनपुर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी परेशानी होगी। इसके लिए उपभोक्ता समय से पूर्व जल का भंडारण कर लेंगे, ताकि पेजयल की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

16 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

17 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

1 दिन ago