Samastipur

बड़ी खबर: समस्तीपुर पुलिस बल की महिला सिपाही हथियार समेत लापता, सीतामढ़ी में चुनाव ड्युटी पर जाने के दौरान बीच रास्ते से गायब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला पुलिस बल की एक महिला सिपाही को लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिये सीतामढ़ी प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन वह अब तक सीतामढ़ी नहीं पहुंची है। लापता महिला सिपाही की पहचान सुभांती कुमारी सिपाही संख्या 443 के रूप में की गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार उक्त महिला सिपाही घटहो थाना में डायल 112 में तैनात थी। 16 मई को समस्तीपुर से सीतामढ़ी में पांचवें चरण के तहत होने वाले चुनाव ड्यूटी में योगदान करने के लिए अपने सामान व हथियार के साथ रवाना हुई थी जहां उसे रिपोर्ट करना था। लेकिन उसने बिना किसी सूचना के वहां अब तक अपना योगदान नहीं दिया।

मामले को गंभीरता से देखते हुए सीतामढ़ी एसपी ने समस्तीपुर के एसपी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। सीतामढ़ी के एसपी ने बताया की सिपाही संख्या 443 सुभांति कुमारी लोकसभा चुनाव- 2024 की निर्धारित पांचवें चरण के चुनाव के लिए सीतामढ़ी जिला में प्रतिनियुक्ति किया गया था। परंतु उक्त महिला सिपाही बिना किसी सूचना के सीतामढ़ी जिला पुलिस बल में योगदान नहीं दी है और चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित है।

सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि उक्त सिपाही के मोबाइल पर संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा है। अतः उक्त महिला सिपाही द्वारा बिना किसी सूचना के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना उनके घोर लापरवाही, मनमानेपन, आदेश-उल्लंघन एवं कर्तव्यहीनता का परिचायक है। इसको लेकर सीतामढ़ी एसपी ने समस्तीपुर एसपी से उक्त महिला सिपाही के विरोध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। हालांकि समस्तीपुर पुलिस केंद्र के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया की उक्त महिला सिपाही से संपर्क स्थापित कर लिया गया है। उसे अविलंब समस्तीपुर पुलिस केंद्र पहुंचने का आदेश दिया गया है। आपको बताते चलें की 20 मई को सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हो गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

16 मिनट ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

59 मिनट ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

12 घंटे ago