Bihar

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने को लेकर राजभवन ने लिखी चिट्ठी, अब क्या करेंगे केके पाठक?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में राजभवन और शिक्षा-विभाग एक बार फिर आमने सामने होते दिख रहे हैं। दरअसल, राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की अवधि को विस्तारित कर जून के प्रथाम सप्ताह तक करने को लेकर राजभवन ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखा है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर यह पत्र उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, विभाग के द्वारा स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से 15 मई तक की गयी थी। 16 मई से स्कूल खोल दिये गये हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद राज्यभर के सभी सरकारी स्कूल 16 मई से खुल गए हैं।

मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि भीषण गर्मी में स्कूलों को खोले जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सूचना प्राप्त हो रही है। इसलिए अनुरोध है कि राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी जून के प्रथम सप्ताह तक विस्तारित करने की कृपा की जाये। ताकि, स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को भीषण गर्मी से हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी खत्म होने क बाद 16 मई से छात्रों को सुबह 6 बजे स्कूल पहुंचने के लिए कहा था। नए आदेश में यह भी कहा गया कि सुबह छह बजे से दोपहर के 12 बजे तक स्कूल चलेगा। 12 बजे से 1.30 बजे तक मिशन दक्ष की पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने पदाधिकारियों को सुबह 6 बजे से पहले ही स्कूलों में जांच के लिए पहुंचने को कहा था। केके पाठक के इस आदेश को लेकर जमकर बवाल भी हुआ। कांग्रेस और बीजेपी ने पाठक पर जमकर हमला बोला। बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने सवाल उठाया है कि अगर सुबह 6 बजे महिला शिक्षकों के साथ कोई घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago