सांकेतिक तस्वीर : दवा दुकान
समस्तीपुर :- जिला औषधि विभाग ने अनियमितता के आरोप में बंगाली टोला स्थित संदेश मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया। औषधि निरीक्षक के जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।
इसमें कहा है कि कई गड़बड़ी मिलने के कारण संदेश मेडिकल दवा दुकान का लाइसेंस रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान विक्रय पंजी व प्रि्क्रिरप्शन संधारित नहीं था। दुकान पर कोई सुयोग्य व्यक्ति भी निरीक्षण के दौरान नहीं मिला। वहीं फ्रिज की दवा फ्रिज से बाहर पाई गई। दुकान से एक्सपायरी दवा भी जब्त की गयी।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दवा दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। जहां भी गड़बड़ी मिल रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सहायक औषधि नियंत्रक ने आम लोगों से भी अपील की है कि जिस भी दवा दुकान से कोई दवा ले, तो उसकी प्राप्ति रसीद जरूर लें। ताकि आप नकली दवा के सेवन करने से बच सके।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…