Samastipur

चुनाव तक समस्तीपुर आए अन्य जगहों के लोगों को जिला छोड़ने का आदेश, होटलों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा शनिवार को समाहरणालय सभागार में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला के दोनों संसदीय क्षेत्र के 1564 भावनों में अवस्थित कुल 2747 मतदान केंद्रों पर 13 मई को मतदान होंगे।

इन मतदान केंद्रों पर कुल 2735054 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें तृतीय लिंग के 32 मतदाता और 3821 सेवा मतदाता भी शामिल हैं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए 2747 व्हीलचेयरों की व्यवस्था की गई है । प्रत्येक बूथ पर वोटरों की सुविधा के लिए असिस्टेंट ग्रुप भी बनाया गया है, जहां बीएलओ अल्फाबेटिकल वोटर लिस्ट लेकर उपलब्ध रहेंगे।

वीडियो :

अल्फाबेटिकल वोटर लिस्ट में मतदाताओं का क्रमांक खोजने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची मतदान करने के लिए मानक पहचान पत्र नहीं है । मतदाता पर्ची केवल क्रमांक बताने के लिए है । मतदाता को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 13 पहचान पत्रों में से कोई एक दस्तावेज को लाना अनिवार्य होगा।

जिले में कुल 18 आदर्श मतदान केंद्र , 2 महिला मतदान केंद्र, 2 युवा मतदान केंद्र और 2 पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र बनाए गए हैं । मतदान केंद्रों पर पर्दानशी की पहचान के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।  सभी मतदान केंद्रों के पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्रियां उपलब्ध करा दी गई है। पोलिंग पार्टियों को मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए मेडिकल कीट भी उपलब्ध कराया गया है।

इसके अतिरिक्त सभी मतदान केंद्रों पर एएनएम और आशा की प्रतिनियुक्ति की गई है। ईवीएम,मेडिकल एवं विधि व्यवस्था के लिए क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। 50% मतदान केंद्रों पर वेव कास्टिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। वेव हीट से बचने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सेड और दो-दो घड़े पेय जल की सुविधा मुहैया कड़ाई जाएगी।

सारी सुविधाओं उपलब्ध कराने के बाद अपील करना चाहेंगे कि मतदान की तिथि पर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर कुल 354 सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक विधानसभा हेतु 6-6 कुल 54 जोनल दंडाधिकारी एवं कुल 9 सुपर जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिले के सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग कार्य को सख्त कर दिया गया है। जिला के अंतर्गत कुल 462 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान कर ली गई है जिस पर पुलिस बल की विशेष निगरानी रहेगी। वहीं समस्तीपुर जिले के बाहर से आए लोगों को 48 घंटो के लिये जिला छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर होटलों में भी छापेमारी की जा रही है।

देर शाम होटलों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago