समस्तीपुर : समस्तीपुर के जितवारपुर स्थित हाऊसिंग मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सन्नी हजारी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। खरगे कार्यक्रम के तय समय से लगभग साढ़े तीन घंटे लेट पहुंचे। जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी के साथ साथ पीएम मोदी, अमित शाह सहित आरएसएस पर जमकर हमला बोला।
वहीं अदानी और अंबानी के रूपये भेजनें के मामले पर बीजेपी को घेरते हुए पीएम पर ही सवाल उठाया। बीजेपी कहती है कि देश को तोड़ने और बर्बाद करने का काम कांग्रेस कर रही है। अरे भाई देश को जोड़ने के लिए हमारे नेताओं ने कुर्बानी दी है। इंदिरा गांधी तो 32 गोलियां अपने सीने में खाई है।
वहीं उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस मिलकर इस देश के संविधान को बदलना चाहती है। इस देश में आरक्षण खतम कर देंगे। चाहे वह ओबीसी हो, बीसी हो, मुस्लिम हो या जिसको भी आरक्षण मिला है। क्योंकि उनको इनके प्रति प्यार नहीं है।
समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…
समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…