समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- टेम्पू और बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर टेम्पू चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों बाईक सवार दलसिंहसराय शहर के बेलबन्ना निवासी बैजू राय के पुत्र सिद्धार्थ कुमार एवं राम नारायण पासवान के पुत्र बलराम कुमार को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ दोनों की गंभीर स्थिति देख बेगूसराय रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है की मंगलवार की शाम दोनों युवक मऊ से काम कर के घर लौट रहे थे। इसी दौरान केवटा ब्रम्हमस्थान सामने से आ रही टेम्पू व बाईक में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों जख्मी हो गए। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पू व बाईक को जप्त कर थाना ले आई। बताया जा रहा है की सिद्धार्थ जो बाईक चला रहा था उसका गला कट गया है जिस कारण उसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है।
मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…