समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान से पानी की जगह शोले बरस रहे है। गर्म पछुआ हवा की चपेट में रहने से समस्तीपुर जिले में मंगलवार को लोग भीषण गर्मी से बेबस रहे। अहले सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ ही गर्मी की तपिश असर दिखाने लगती है। जो दिन चढ़ने के साथ ही लगातार बढता जाता है। हालांकि इस दौरान बादल की लुका-छिपी लोगों को फौरी राहत दे रही है।
यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमाप भी अपने अधिकतम स्कोर के साथ करीब 26 डिग्री है। इससे लोगो को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इस दौरान जारी हीट वेब आगे भी जारी रहेगी।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार को 2 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते है। अगले 31 मई तक ज्यादातर स्थानों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान अगले तीन दिनों तक मध्यम हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले 1-2 जून के आसपास मैदानी भाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण एवं सीतामढ़ी जिलों में 30 मई के बाद वर्षा की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 18 से 20 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…