Samastipur

विभूतिपुर में लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार, जानें क्या है पूरा मामला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महथी टोले आलमपुर में यूनियन बैंक एजेंट और फिल्ड आफिसर घासी राम दंडसेना के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रोसड़ा के न्यायालय में एक अभियोग पत्र दायर हुआ है। यह अभियोग पत्र बेलसंडी डीह वार्ड संख्या-8 निवासी प्रेम कुमार की पत्नी सपना कुमारी ने दायर की है। कहा है कि प्रार्थीनी बैंक से कर्जा लेने के लिए संपर्क किया तो गव्य विकास योजना से 1 लाख 60 हजार रुपए लोन स्वीकृत होकर उक्त बैंक शाखा में आया।

संपर्क करने पर अभियुक्त घासी राम दंडसेना ने कुछ दिनों का वक्त मांगा और फिर लोन दिलाने के एवज में 25 हजार रुपए खर्च-बर्च की डिमांड की। गांव में अन्य लोगों को उक्त योजना से लोन दिलाने का अभियुक्त झांसा देने लगा। इस बीच दोनों अभियुक्त प्रार्थीनी के घर आया और बात करने का प्रस्ताव रखा। वह संकोचवश बात करना नहीं चाही तो अभियुक्त जबरदस्ती दबाव बनाते हुए ढंग से बात करने पर लोन मिलने की बातें कही और 15 हजार रुपए तत्काल सिक्यूरिटी के तौर पर देने पर दो महीने में लोन मिलने का आश्वासन दिया।

इस बात पर विश्वास कर प्रार्थीनी ने उसे 10 हजार रुपए दे दिया। लोन नहीं मिलने पर बैंक को संपर्क किया तो बताया गया कि लोन मिल जाएगा। इस बीच एक दिन अभियुक्त घासी राम दंडसेना उसके दरवाजे पर आया और सीधे अंदर चला गया। जहां कोई नहीं था। प्रार्थीनी को बुरी नियत से पकड़ लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की। हल्ला होने पर लोगों को जुटता देख अभियुक्त जान मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। थाने में आवेदन देने पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अभियोग पत्र दायर करने की बातें कही गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

8 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

9 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

13 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

14 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

16 घंटे ago