Samastipur

SP ने क्राइम मिटिंग के दौरान गंभीर मामलों के निष्पादन में देरी को देखते हुए कई थानाध्यक्षों को लगाई फटकार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस के द्वारा समाहरणालय सभागार में पुलिस कप्तान विनय तिवारी की अध्यक्षता में क्राइम मिटिंग का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस कप्तान के द्वारा अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए गंभीर अपराध, आर्म्स एक्ट, चुनाव की तैयारियां, रामनवमी पर्व, एक्साइज एक्ट आदि पर गहन समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

पुलिस कप्तान ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्र में नियमित सघन वाहन चेकिंग चलाने के साथ ही मादक पदार्थ, शराब व असमाजिक तत्वो को धर पकड़ करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने हत्या, लूट समेत अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गंभीर मामलों के निष्पादन में देरी को देखते हुए विनय तिवारी ने कई थानाध्यक्षों को फटकार भी लगाई।

डायल 112 और फायर ब्रिगेड को गीष्मकालीन मौसम को देखते हुए क्षेत्र में चौकन्ना रहने का निर्देश दिया। इसके अलावा समस्तीपुर शहर में जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक प्लान करने और यातायात नियमों की सख्ती के साथ अनुपालन कराने का निर्देश ट्रैफिक डीएसपी को दिया। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र में सूचना तंत्र को और मजबूत करने पर उन्होंने बल दिया। इसके अलावा ब्राउन शुगर, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री पर पैनी नजर रखने एवं इससे जुड़े कारोबार एवं उनके सरगना पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्यालय डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद रहे ।

पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित : 

विगत तीन माह के कार्यों के समीक्षा कर अलग-अलग कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुलिस कर्मियों/पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। 50 से अधिक पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को कांड निष्पादन व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago