Samastipur

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, प्रिसिंपल को दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने वीमेंस कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। वहीं कैश बुक, स्टॉक रजिस्टर, क्रय प्रक्रिया आदि से संबंधित रजिस्टरों का बारीकी से जांच किया और जरूरी आवश्यक निर्देश दिए। साथ में विश्वविद्यालय के पत्रों का ससमय निष्पादन करने को कहा।

उन्होंने समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं के लिए उपलब्ध पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई पर हर्ष व्यक्त किया। कुलपति ने प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा से महाविद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति और वर्ग संचालन के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य प्रो. सिन्हा ने कुलपति को शॉल, पाग से सम्मानित किया। मौके पर डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. सुप्रिया कुमारी, डॉ. कुमारी शबनम, राधा कुमारी, सुषेण कुमार, पिनाक पाणी बोस, अजीत कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

3 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

5 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

22 घंटे ago