समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। जहां ट्रेन में सीट के लिए हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार जयनगर से सियालदह जाने वाली गंगासागर एक्सप्रेस में गुरुवार को समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर आने के बाद बोगी एस-1 में दो यात्रियों के बीच बैठने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मुक्केबाजी व उठक-पटक भी हुई। इसके बाद मारपीट की सूचना पाकर रेल पुलिस पहुंच गई। दोनों यात्रियों को समझाया गया। हालांकि बाद में दोनों यात्री वहां से फरार हो गए। इस बाबत रेल थाना अध्यक्ष बी आलोक ने बताया कि दोनों व्यक्ति के फरार हो जाने के कारण किसी तरह की भी प्राथमिक की दर्ज नहीं हुई है। ट्रेन समय से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…