Samastipur

चुनाव के मद्देनजर अंतरजिला चेकपोस्ट पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, समस्तीपुर-बेगूसराय सीमा पर चल रहा सघन वाहन चेकिंग अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शराब तस्करों, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला के बॉर्डर के साथ-साथ जिले के अंदर चेकपोस्ट पर लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में समस्तीपुर- बेगूसराय के सीमा NH-28 ढेपुरा गांव के पास बनाये गए चेकपोस्ट पर दलसिंहसराय SDO प्रिंयका कुमारी और DSP विवेक कुमार शर्मा ने CISF जवानों के साथ मिलकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो चक्का वाहन, चार चक्का वाहन व बसों की जाँच की गई।

इस संबंध में DSP विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं दलसिंहसराय SDO प्रिंयका कुमारी ने सीमावर्ती जिले से सटे चेकपोस्ट का निरिक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिया। SDO का बताना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट पर प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है। दो शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारी और जवान लगाए गए है। ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके और अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जा सके।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago