समस्तीपुर :- गुजरात के राजकोट से सांसद केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला के गत दिनों दिए बयान से राजपूत समाज में आक्रोश की आंच अब बिहार में भी फैल रही हैै। राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके चेतावनी दी है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रूपाला का टिकट नहीं काटा तो 16 अप्रैल के बाद बिहार में भी बहन बेटियों के इज्जत के लिए आंदोलन होगा।
श्री चंदेल ने कहा कि राजकोट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने राजपूत समाज की महिलाओं के लिए अपशब्द कहे है। इससे राजपूत समाज में रोष है, बात बहन-बेटियों के सम्मान की है। भारत महिला सम्मान स्वाभिमान एवं वीर सपूतों और मातृ शक्ति की भूमि है। बार-बार राजपूत समाज का विरोध करना यह गलत है। बिहार के सभी सांसद प्रत्याशी एवं बिहार भाजपा के सभी शीर्ष नेतृत्वों से निवेदन करते हैं की केंद्रीय नेतृत्व से बात करके गुजरात में रूपाला का टिकट कटवाए।
इस समाज की नाराजगी पूरे देश में भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है। क्योकि राजपूत समाज सदैव भाजपा को मतदान करके पूरे देश में जीताने का काम किया है। जहां 16 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है, भाजपा नेतृत्व अब तक इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रहा है। यदि टिकट नहीं बदला तो बिहार एवं पूरे देश में समाज आंदोलन पर उतर आएगा। जब-जब राष्ट्र धर्म एवं माता-बहनों पर विपत्ति आई है मजबूती के साथ राजपूत समाज निसार्थ भाव से लड़ा है।
समाज के वीर सपूत बलिदान कर के इतिहास बनाया है। हम सदेव राष्ट्र और धर्म कि बात करता है। उनके साथ थे यही एक छोटे से भूल के कारण 2017 विधानसभा चुनाव राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में करणी सेना के विरोध के कारण क्या परिणाम हुआ हम सभी ने 563 रियासत अखंड भारत के निर्माण के लिए दान दे दिया। जिन्हें इतिहास की जानकारी नहीं है वह इतिहास पढ़ ले। हम तो मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम, कृष्ण, महावीर के वंशज हैं। जाति कोई भी हो सभी को सम्मान, प्रेम से गले लगाना जानते है। लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ने वाले भी नहीं है। हमें ललकारेगा, मेरे मातृ शक्ति पर कोई अभद्र टिप्पणी करेगा तो उससे मुकाबला करने के लिए तैयार भी है। चाहे किन्ही की भी माता बहन हो वह मेरे लिए पूजनीय है।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…