Samastipur

शिक्षाविद सहदेव बाबू का 90 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी इलाके के नामचीन शिक्षाविद सहदेव सिंह (90 वर्ष) का निधन समस्तीपुर में इलाज के दौरान हो गया। वें अपने पीछे चार पुत्र जदयू नेता संजय कुमार सिंह उर्फ संजू दा, राजीव सिंह राजू, विनय सिंह बबलू,मृत्युंजय सिंह बंटी व एक पुत्री से भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। गुरूवार को तेघरा स्थित अयोध्या घाट के गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र मृत्युंजय सिंह बंटी ने मुखाग्नि दी।

शिक्षाविद सहदेव बाबू के निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में उनके पैतृक आवास पर पहुंचे लोगों ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया। समस्तीपुर महाविद्यालय में कार्यरत श्री सिंह ने इलाके में शिक्षा की ज्योति जागृत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

उधर उनके निधन पर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू, राजेश कुमार सिंह, राजकपूर सिंह,विधान पार्षद तरुण कुमार,जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, शिवदानी सिंह झप्पू, हरेश प्रसाद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह, यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला, पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू आदि ने शोक संतृप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago