Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल ने 18 पैसेंजर ट्रेनों से हटाया स्पेशल का दर्जा, अब 10 रूपये हुआ न्युनतम किराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में परिचालित होने वाली 18 पैसेंजर ट्रेनों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। मंडल से इन ट्रेनों से स्पेशल का दर्जा वापस ले लिया है। रेलवे के इस फैसले के अब ये पैसेंजर अपने सामान्य तरीके से ही चलेगी। रेलवे के इस फैसले के बाद इन ट्रेनों में टिकट कि की कीमत में 20 रुपये की कमी हुई है।

कोरोना काल में लिया गया था फैसला

रेलवे ने कोरोना के समय पर कई पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल का दर्जा दिया था. इससे ट्रेनों के टिकट में 30 रुपये की वृद्धि हो जाती है. स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटने के बाद अब इन ट्रेनों के टिकट का किराया 10 रुपते हो गया है, जिससे यात्रियों को काफी ज्यादा फायदा होगा.

रेलवे के इस फैसले के बाद कम दूरी वाले यात्रियों को अब उतना ही किराया देना पड़ेगा, जितना वो कोरोना काल से पहले देते थे. यात्री काफी लंबे समय से किराये की मांग कर रहे थे. रेलवे की इस पहल पर रेल दैनिक यात्री संघ के संगठन उप सचिव अनिल कुमार यादव ने खुशी जताई है.

इन पैसेंजर ट्रेनों का किराया हुआ कम

समस्तीपुर-सहरसा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05550, 05244, 05292, 05222 में पैसेंजर की बजाए एक्सप्रेस का किराया लिया जा रहा था. इसके अलावा सहरसा से समस्तीपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या- 05291, 05221, 05243, 05549 में पैसेंजर की जगह एक्सप्रेस का भाड़ा लिया जा रहा था.

लॉकडाउन लगने से पहले इन ट्रेनों में सवारी गाड़ी का ही किराया लिया जाता था. लेकिन लॉकडाउन के बाद यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने इन्हें मेल एक्सप्रेस का नाम चलाना शुरू किया था. वहीं इसी रेल मंडल में त सहरसा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी संख्या 05275, 05277 में पैसेंजर का भाड़ा लिया जा रहा है. इसके अलावा समस्तीपुर और सहरसा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05278, 05276 में भी पैसेंजर का किराया लिया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

13 सेकंड ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

5 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

7 घंटे ago