समस्तीपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने RNAR कॉलेज के मुख्य द्वार पर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा लगातार संदेशखाली की महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर पूरे भारत में आंदोलन चलाया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार को सिलीगुड़ी में आक्रोश मार्च निकाल रहे परिषद के कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जी के पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया है।
उससे आक्रोशित परिषद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे महाविद्यालय में ममता बनर्जी मुर्दाबाद के गगन भेदी नारा लगाते हुए मुख्य द्वार पर पहुंचकर ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। मौके पर विभाग संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि जिहादियों द्वारा संदेशखाली की महिलाओं के साथ किए गए दुराचार के विरुद्ध विद्यार्थी परिषद प्रतिदिन आंदोलनरत है और न्याय की मांगों को लेकर सड़कों पर है।
इसी कड़ी में, तुष्टिकरण की राजनीति से आच्छादित ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित आक्रोश मार्च में विद्यार्थी परिषद के विभिन्न कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर और उनमें से राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। परंतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के पुलिस के डंडे और जेल से डरने वाले नहीं विद्यार्थी परिषद के लाखों कार्यकर्ता अब और तत्परता से संदेशखाली की महिलाओं के न्याय के मांग में आंदोलित हो गए हैं।
मौके पर जिला एसएफएस प्रमुख मनीष चौधरी, कार्यालय मंत्री प्रिंस कुमार, नगर छात्रावास प्रमुख अमन कुमार, राजू कुमार, दीपक कुमार, जुली कुमारी, रिचा कुमारी, नेहा राज, भोला सिंह, रोहित कुमार, विक्की कुमार, प्रणव कुमार, प्रिंस कुमार, अमन कुमार, ऋषिकेश कुमार, राहुल कुमार, मोहन कुमार, घनश्याम कुमार, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…