Bihar

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 3 अप्रैल को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। नोटिफिकेशन में साझा की गई डिटेल के मुताबिक एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक या ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।

केंद्र एवं कोड की डिटेल इन डेट्स में होगी संपन्न

बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 14 एवं 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र/ परीक्षा कोड की जानकारी 11 अप्रैल से, 17 अप्रैल की परीक्षा के लिए 14 अप्रैल से 20 एवं 21 अप्रैल की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र/ परीक्षा कोड की जानकारी 17 अप्रैल को दी जाएगी।

एग्जाम डेट एवं शिफ्ट टाइमिंग

बीपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 14, 15, 17, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए एग्जाम टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से 4:30 आयोजित होगी।

एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

  1. बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट लॉग इन में जाना होगा।
  3. अब मांगी गई डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी।
  4. इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक शिक्षा विकास अधिकारी के कुल 935 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 374 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 93 पद, अनुसूचित जाति के लिए 150 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 168 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 112 पद और पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए 28 पद आरक्षित किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

8 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

9 घंटे ago