Samastipur

चाचा के साथ भतीजा करेगा ‘खेला’! BJP प्रभारी से मिले समस्तीपुर के सांसद, ‘कमल’ थामेंगे या भाई चिराग के पास लौटेंगे?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

देश के अंदर अगले महीने लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग होगी। उससे पहले तमाम राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब बिहार एनडीए में अब तक सीट नहीं मिलने से परेशान समस्तीपुर सांसद ने बड़ा दांव चला है। समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने अब बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की है।

दरअसल, समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने इस मुलाकात की जानकारी खुद अपने एक्स एकाउंट पर दी है। जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी प्रिंस राज को चिराग की पार्टी से टिकट दिलाने की कोशिश कर सकती है और वो समस्तीपुर से एलजेपीआर के उम्मीदवार हो सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए प्रिंस राज ने लिखा कि “भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी बिहार प्रदेश आदरणीय श्री विनोद तावड़े जी से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात किए एवं होली रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामना दिये”।

वहीं, उनकी इस मुलाकात से ये तो साफ हो गया है कि प्रिंस राज इस कोशिश में लगे हैं कि बीजेपी के जरिए उनके बड़े भाई चिराग मान जाएं और उन्हें अपनी पार्टी से टिकट देने के लिए तैयार हो जाएं। हालांकि चिराग पासवान ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो किसी भी बागी को टिकट नहीं देंगे। ऐसे में अब देखना जरूरी हो गया है कि क्या तावड़े आगे चिराग से प्रिंस को लेकर बातचीत करेंगे।

उधर, आरएलजेपी को एक भी टिकट नहीं मिलने नाराज पशुपति पारस का कोई पता नहीं है कि वो आगे क्या करने वाले हैं, महागठबंधन से भी कोई बात होती नहीं दिख रही है, ऐसे में प्रिंस राज अपने चाचा पारस की लाईन से हट कर बीजेपी से लगातार संपर्क में हैं, ताकि उनका राजनीतिक भविष्य पार लग सके। आपको याद होगा कि बीजेपी द्वारा पांचों टिकट एलजेपीआर को दिए जाने के दो दिन पहले ही प्रिंस ने पोस्ट कर कहा था कि ‘हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है! माननीय प्रधानमंत्री जी देश के साथ-साथ हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है’. इसके बाद टिकट नहीं मिलने पर जब पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी नारजगी जताई तो उसमें भी प्रिंस राज मौजूद नहीं थे।

Avinash Roy

Recent Posts

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

8 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

21 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago