छह माह पर हो रही अग्निवीर की इस बार की लिखित परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। इसके लिए पांच सेंटर बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर में तीन, दरभंगा और समस्तीपुर में एक-एक सेंटर बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्रों के नाम अंकित होंगे। उसी आधार पर परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा देंगे। करीब 19 हजार अभ्यर्थियों ने अग्निवीर सेना में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अब सेना की आधिकारिक बेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन बंद हो गया है। परीक्षा के दौरान युवाओं को टाइपिंग टेस्ट से भी गुजरना होगा।
परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। इसका लिंक मोबाइल और ई-मेल पर आएगा। सेंटर पर एडमिट कार्ड लेकर जाना है। आधार कार्ड या पैन कार्ड भी साथ में होना अनिवार्य है।
मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण के युवाओं ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर कार्यालय सहायक /स्टोरकीपर, अग्निवीर टेक्नीकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी में भर्ती होगी।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…