Samastipur

समस्तीपुर मोक्षधाम के पास बिजली के पोल से टकराया एक ही बाइक पर सवार तीन युवक, एक की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत समस्तीपुर-रोसड़ा बाईपास पर मोक्ष धाम के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवक दुर्घटना के शिकार हो गये। घटना में एक किशोर की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट निवासी गणेश राम के 17 वर्षीय पुत्र बाबुल कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक जितवारपुर मोक्ष धाम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान असंतुलित होकर उनका बाइक बिजली के पोल से टकरा गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर ही बाबुल की मौत हो गई वहीं दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रही थी, इसी दौरान खाटू श्याम मंदिर के पास परिजनों ने शव को गाड़ी से उतारकर सड़क पर रख सड़क को जाम कर दिया और आगजनी शुरू कर दी। बवाल होने की सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

3 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

12 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

13 घंटे ago