Samastipur

समस्तीपुर में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति समस्तीपुर के तत्वाधान में राम विष्णु शर्मा के दरवाजे पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा के द्वारा एवं संचालन हरे कृष्णा शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव शिवपूजन ठाकुर, नेता राम भरोस शर्मा एवं मुखिया जय राम शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज के सभी युवा युवतियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने तथा संगठन के आह्वान पर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का फैसला हुआ।

वहीं राजनीतिक फैसला लेने के लिए नेता राम भरोस शर्मा को अधिकृत करते हुए संगठन के आह्वान का पालन करने का फैसला लिया गया। नेता द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा की हमारे लोग सभी पार्टी में काम करते हैं। कोई भी पार्टी इन लोगों को विश्वकर्मा बढ़ई समाज का वोट दिलाने के लिए कहता है तो सिर्फ उन्हें संगठन के नेता से बात करने के लिए कहा जाएगा।

समारोह को जिला सचिव राहुल रमन, अमरनाथ शर्मा, गुड्डू शर्मा, अशोक शर्मा, पलटन शर्मा, अरुण शर्मा, जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार शर्मा, अर्जुन शर्मा, राज किशोर शर्मा, पवन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राम बाबू शर्मा इत्यादि ने संबोधित किया। सैकड़ो बढ़ई समाज के लोग उपस्थित थे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। हरमोनिया पर जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न शर्मा, सारंगी पर विष्णु देव शर्मा, नाल पर प्रदेश महासचिव शिवपूजन ठाकुर एवं शिक्षक श्याम बाबू शर्मा संगत दिया। कमेटी के द्वारा सभी आगंतुकों को पाग, चादर, माला, टोपी से सम्मानित किया गया। रंग गुलाल के बाद सभा की समाप्ति की गई। अगले सप्ताह राज्य कमेटी की बैठक एवं अप्रैल के दुसरी सप्ताह में जिला कमेटियों की बैठक करने का फैसला लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

9 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

10 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

11 घंटे ago