Samastipur

समस्तीपुर में ‘सनातन रक्तदान समूह’ के रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- 23 मार्च वह ऐतिहासिक दिन जब आजादी के मतवाले सिपाही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपना बलिदान देकर आजादी के क्रांति को धार देने का कार्य किया था। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुए सनातन रक्तदान समूह के रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अविनाश कुमार बादल ने कहा की ये ऐसा ऐतिहासिक दिन है जिसे याद करतें ही देशवासियों में देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना उमर पड़ती हैं। ऐसे में इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे भारत में आज के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है।

पहले रक्तदान के प्रति जागरूकता की कमी थी, लेकिन अब रक्तदान एक अभियान बन चुका है जिसके माध्यम से ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर हो रही और असहाय और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रक्त उपलब्ध हो पा रहा है। रक्तदान शिविर में संस्था के स्थाई सदस्य आनंद बंका, सुधीर यादव, रौशन झा, कौशीकेश गौतम के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का सफल संचालन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अविनाश कुमार बादल के साथ दीपक सिंह चौहान, निखिल झा, डीके मोहन, सौरभ, चंदन कुमार सिंह, अंजनी सिंह, विकास केडिया, कुंदन तनेजा, आयुष सांडिल्य, अभिषेक अग्रवाल, विकास कुमार, आदित्य आनंद, अंबर सिन्हा, श्रीकृष्ण चौधरी, मुकेश मिश्रा, प्रणय प्रकाश, हर्षवर्धन, चंदन यादव, अमित शाह, राजेशेखर वर्मा, सत्यप्रकाश मौर्य, विवेक कुमार सिंह, अंजनी सिंह, प्रकाश भारतीय, विद्याभूषण सिंह, अनीश कुमार, गौरव, सोहन कुमार, बिरजू कुमार, शुभम सिन्हा, युवराज, अमरेश, आलोक, एलएन झा सहित 102 रक्तविरों ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में राकेश, बाबा यादव, शूयस सिंह, विकास, शक्ति, सूरज, अमित, आदित्य वत्स आदि ने सहयोग किया।  रक्त संग्रहण का कार्य भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी समस्तीपुर और निरामया ब्लड बैंक पटना की टीम ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago