Samastipur

समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर 37 नंबर फाटक हमेशा के लिए बंद करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [अंगद सिंह] : सोनपुर मंडल के दलसिंहसराय – बसढ़िया होल्ट के बीच मानव युक्त रेलवे फाटक संख्या-37 को हमेशा के लिए बंद करने से अक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए रेलवे के वरिय पदाधिकारी सहित बछवाड़ा आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, दलसिंहसराय के आरपीएफ अधिकारी एंव स्थानीय थाना के सुरेश दुबे, प्रतिनियुक्त अधिकारी शंभू कुमार पासवान सहित भारी संख्या पुलिस पहुच कर मामले को शांत करवाने में जुट गए।

ग्रामीणों का कहना था कि इस रेलवे फाटक से बसढ़िया के दोनों तरफ के गांव को फायदा मिलता था। खेती बाड़ी, स्कूल, बाजार जाने या दूसरी गुमटी पर जाम रहने पर लोग इसी होकर जाते थे। दूसरी गुमटी यहाँ से 1000 मीटर दूर है। जहां पर कोल्ड स्टोरेज, एनएच-28 सटा रहने कि वजह से हमेशा जाम रहती है। एमरजेंसी में ज्यादातर लोग इसी गुमटी से होकर आया जाया करते है। परन्तु रेलवे ने इसे भी बंद करवा रही है। अगर यह गुमटी बंद हो गया तो हमलोगो वोट का बहिष्कार करेंगे। यह गुमटी कई वर्षो से चालू है तो इसे बंद करा कर सरकार हमलोगो को परेशानी में डाल रही है।

वहीं जानकारी मिलने पर बसढ़िया के मुखिया हेमंत कुमार साहनी, प्रमुख संजीव कुमार सिंह, राजद नेता प्रमोद कुमार राय सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंच कर लोगों को शांत करवाते हुए वरिय पदाधिकारी से मिल कर गुमटी को बंद नहीं करने की बात कही, तो वरिय पदाधिकारियों ने ऊपर से ही ऑडर की बात कहते हुए बात नहीं किया। रेलवे के अधिकारियो ने बताया कि 37 नंबर गुमटी को बंद करने का ऑडर मंडल से ही आया है।

गुमटी संख्या 37 से 38 तक आने जाने के लिए अप साइड से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 28 तथा डाउन साइड से ग्रामीण सड़क वैकल्पिक तौर पर पहले से ही गुमटी उपलब्ध है। इसलिए इसको बंद किया जा रहा है। वहीं दोपहर तक गुमटी के बीचोंबीच लोहा का पोल एंव जेसीबी कि मदद से सड़क काट दिया गया था। ताकि लोग अब इस होकर नहीं आ जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago