समस्तीपुर :- अगर आप जल्दबाजी में हैं और बिना हेलमेट पहने बाइक से निकल गये तो आपको जुर्माना नहीं देने पर पुश-अप करना पड़ सकता है। करना क्या पड़ सकता है अनेक युवकों ने ऐसा किया भी है। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर देखने को मिला है।
जहां बिना हेलमेट पहने अनेकों बाइक चालकों को जुर्माना नहीं देने के एवज में पुश-अप करना पड़ गया और वह भी सरेआम सड़क पर। यह देखकर अनेक लोग सोच में पड़ गए, क्योंकि कुछ युवक सड़क पर ही पुश-अप करना शुरू कर दिए। बाद में पता चला कि सभी युवक बिना हेलमेट के बाइक से निकले हुए थे और चेकिंग में पुलिस ने उन्हें पकड़ा था।
बता दें की लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। आदर्श आचार संहिता को लेकर विभिन्न जगहों पर पारा मिलिट्री फोर्स के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। वहीं जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और चेक पोस्टों पर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…