Bihar

बिहार: होली स्पेशल ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; दानापुर से लोकमान्य तिलक जा रही थी

नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के पटना-डीडीयू रेलखंड पर मंगलवार की देर रात 01410 अप दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। यह घटना भोजपुर जिले के अंतर्गत बिहिया और कारीसाथ स्टेशनों के बीच हुई। इस हादसे के बाद अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया।

जान बचाकर कूदे यात्री, मची अफरातफरी

होली स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। यात्री डर गए और जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं 3 डिब्बे व इंजन के साथ बक्सर स्टेशन पर सुबह से खड़ी स्पेशल ट्रेन और क्षतिग्रस्त डिब्बे को घटना वाले स्टेशनों पर काट कर निकाल लिया गया है।

6 घंटे तक बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

अप लाइन में करीब तीन घंटे, तो डाउन लाइन में करीब छह घंटे के बाद परिचालन बहाल किया जा सका। इस घटना के बाद अप रेलवे लाइन के ओएच‌ई में बिजली की सप्लाई रोक दी गई थी। इस बीच रेलवे ने पटना से खुल चुकी ट्रेनों को आरा से बक्सर की बजाय सासाराम के रास्ते डीडीयू तक चलाया। वहीं कई ट्रेनों को पटना से गया के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया।

इन ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट

इसके बाद रेलवे ने अप में महानंदा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस, सहरसा बांद्रा टर्मिनस हमसफर, दानापुर पुणे एक्सप्रेस, पटना जंक्शन लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, जोगबनी आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों को डायवर्ट करते हुए अलग रूट से चलने की जानकारी दी थी।

हालांकि, बुधवार की सुबह ट्रैक क्लियर होने के बाद नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और पटना एलटीटी एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनों को उनके निश्चित रूप से ही गुजारा गया है।

दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए खुली होली स्पेशल ट्रेन में आरा से खुलते ही आग लगने की घटना हुई है। यह ट्रेन रात के करीब 11:58 पर आरा जंक्शन से बक्सर की तरफ जाने के लिए खुली थी इसके करीब 10 से 12 मिनट के बाद में आग लगने की जानकारी सामने आई ट्रेन को तत्काल बिहिया और कारीसाथ स्टेशनों के बीच रोक दिया गया।

यात्रियों को गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई

प्राथमिक मरम्मत कार्य के बाद यह ट्रेन बुधवार की सुबह 6:40 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची इस ट्रेन के आग से प्रभावित कोच को हटाकर शेष यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई है।

इस हादसे के कारण बक्सर रेलवे स्टेशन पर डीडीयू वाराणसी सहित पश्चिम दिशा की किसी शहर में जाने के लिए कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी।

होली की छुट्टी के बाद वापस लौटने वाले लोग काफी परेशान रहे। एक दिन पहले ही होली होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से भी डीडीयू या वाराणसी तक जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी। इस घटनाक्रम के कारण करीब 2 से 3 घंटे तक डाउन लाइन में भी परिचालन प्रभावित रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago