Samastipur

DM ने राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था एवं ‘दीदी की रसोई’ का औचक निरीक्षण किया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय हरपुर अल्लोथ में शिक्षण व्यवस्था एवं जीविका द्वारा चलाए जा रहे दीदी की रसोई का औचक निरीक्षण किया गया। आवासीय विद्यालय के भोजनालय, खाना बनाने के स्थान, वर्ग कक्षा, साफ-सफाई, एवं छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

किचन में खाना बना रही जीविका दीदियों से जिलाधिकारी के द्वारा मीनू के बारे पूछा गया। भोजन मीनू के अनुसार चावल, दाल एवम अंडा करी और शाकाहारी छात्राओं के लिए मटर पनीर की सब्जी बन रही थी। किचन, भोजनालय में साफ सफाई की व्वस्था अच्छी पाई गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा वर्ग कक्षा में जाकर वर्ग संचालन के बारे में छात्राओं से जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान वर्ग संचालित होते हुए पाया गया।

बताते चलें की इस राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय विद्यालय की कुल क्षमता 400 है एवं यह वर्ग 1 से 10 तक संचालित हैं। इसमें आवासित सभी छात्राओं को सारी सुविधाएं बिहार सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इस आवासीय विद्यालय में समाचार पत्र, ऑनलाइन क्लास एवम कंप्यूटर क्लास छात्राओं के लिए उपलब्ध है। प्रत्येक शनिवार बैगलेस कक्षा का आयोजन एवम कैरियर काउंसिलिंग कराई जाती है। भोजन एवं साफ-सफाई का जिम्मा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के द्वारा जीविका को दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

1 घंटा ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

2 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

2 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

3 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

4 घंटे ago