समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

कथा ही मानव को भवसागर पार कराती है : आचार्य योगेश प्रभाकर

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के मऊ गांव में आयोजित श्री शत चंडी महायज्ञ में शुक्रवार की देर शाम श्रीमद् देवी भागवत कथा के विश्राम दिवस पर व्यास पीठ से कथा व्यास आचार्य श्री योगेश प्रभाकर जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को देवी भागवत कथा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने से सारे कष्ट दूर हो जाते है, और जीवन के अंतिम काल में मोक्ष के लिए स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है।

कथा ही मानव को भवसागर पार कराती है। भक्तों को कथा रसपान कराते हुए उन्होंने कहा कि जहां श्रीमद् देवी भागवत कथा व पूजा होती है। उस घर में लक्ष्मी नारायण की कृपा सदैव बनी रहती है। जीवन के बंधन से मुक्ति का एक मार्ग श्रीमद् भागवत कथा श्रवण ही है। इससे भक्तों की सभी परेशानिया दूर हो जाती है। कहा कि यदि मनुष्य केवल आखिरी दिन की भी भागवत कथा मनोयोग से सुन ले। तब भी उसे संपूर्ण भागवत सुनने का लाभ प्राप्त हो जाता है।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

समापन से पूर्व व्यासपीठ की ओर से जमकर बृज की प्रसिद्ध फूलों की होली खेली गई। कथा पंडाल में बैठे श्रोताओं पर देर तक पुष्प वर्षा होती रही। वृन्दावन के प्रसिद्ध कथा व्यास श्रीहरिवंश ने अपनी होली गीतों व भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव के सागर में गोते लगाते रहें। इससे पहले यज्ञमान पदमाकर सिंह लाला व उनकी धर्मपत्नी सोनी सिंह ने श्रीमद् देवी भागवत,व्यास पीठ, व्यास जी व आचार्य पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करते हुए महामंगल आरती किया।

IMG 20230728 WA0094 01

महामंगल आरती को लेकर भक्त – श्रद्धालुओं की भारी संख्या उमड़ी थीं। उधर वृंदावन के प्रसिद्ध कथा व्यास श्री हरिवंश जी महाराज ने परम पूज्य महाराज आचार्य योगेश प्रभाकर जी से व्यास पीठ पर जा कर आशीर्वाद लिया। मौके पर आचार्य धर्मराज पाण्डेय, राधारमण दास उर्फ नवीन जी, बांसुरी वादक डी.चक्रवर्ती, तबला वादक लक्ष्मण जी, कैशियो वादक रितेश कुमार, पैड वादक कुंदन कुमार, बॉबी सिंह, प्रशांत द्विवेदी, राज तिवारी, श्रृंगारी मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240115 WA0021 01

उधर श्री शत चंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आठवें दिन प्रधान आचार्य श्री गोविंदाचार्य जी महाराज के निर्देशन में आचार्य अभिषेक मिश्रा, आचार्य गोपाल मिश्रा आदि दर्जन भर पुरोहितों ने यज्ञशाला में यज्ञमान अर्जुन प्रसाद सिंह, रामबिहारी सिंह पप्पू व बेबी देवी, नवीन सिंह व वंदना देवी तथा पीएस लाला व सोनी सिंह से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञदेव का अनुष्ठान जारी रखा। भारी संख्या में भक्त- श्रद्धालु लाल-पीले पारंपरिक वस्त्र धारण कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। सीताराम नाम धुनी संकीर्तन नवाह यज्ञ व आचार्य परमानंद शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रीराम चरित मानस नवाह पारायण यज्ञ में आस्थावान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं।

IMG 20240215 WA0083

IMG 20240215 WA0086

InCollage 20240215 081949562 scaled

IMG 20240215 WA0006

IMG 20240212 WA0058 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150