समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार को PM मोदी देंगे 60 हजार करोड़ का गिफ्ट, 21 नवंबर को वैशाली में बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वैशाली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य कार्यक्रम 21 नवंबर को प्रस्तावित है. कई मायनों में पीएम मोदी का बिहार दौरा बेहद खास माना जा रहा है. पिछले दिनों से लगातार प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं. मुख्यमंत्री खुद कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं. पीएम मोदी बिहार को करीब 60 हजार करोड़ की सौगात देंगे.

कहां-कहां जायेंगे पीएम मोदी?

वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई जानकारियां दी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी सबसे पहले राघोपुर जायेंगे. यहां वे नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे राजापाकर जायेंगे. यहां प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही योजनाओं की सौगात देंगे. डीएम ने बताया कि पीएम मोदी 21 विभागों की 103 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसकी लागत करीब 60 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

IMG 20261105 WA0012

ट्रैफिक प्लान की भी दी जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएम ने ट्रैफिक प्लान को लेकर भी जानकारी दी. कार्यक्रम वाली जगह पर जाने के लिए रूट निर्धारित किया गया है. ऐसे में लोगों से भ्रम में नहीं रहने की अपील की गई है. साथ ही टू व्हीलर, फोर व्हीलर समेत अन्य गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसलिए पहले ही तमाम गाड़ियों के लिए रूट तय कर दिए गए हैं.

IMG 20240904 WA0139

सीएम सम्राट ने दिया था आदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अधिकारियों को बुधवार को आदेश दिया था. उन्होंने कहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. सभा स्थल तक लोगों का आवागमन आसान और व्यवस्थित रहे, इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. गाड़ियों का परिचालन भी सुचारू ढंग से हो, इसका विशेष ध्यान रखें.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150