Samastipur

समस्तीपुर: चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले दो कारोबारी को बदमाशों ने देर रात धारदार हथियार गोदा, एक की मौत वहीं दूसरे की हालत गंभीर

तस्वीर : पोस्टमार्टम रूम के बाहर परिजन और मृतक की फाइल फोटो 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- खबर समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से है जहां अज्ञात अपराधियों ने चाय नाश्ता की दुकान चलाने वाले दो कारोबारी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक की पहचान पिपरा घाट निवासी स्वर्गीय रामकिशोर मुखिया के पुत्र अमरजीत मुखिया के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात अपने चाय नाश्ते की दुकान को बंद कर दोनों एक साथ जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनके ऊपर हमला कर दिया गया। मृतक की पहचान पिपरा घाट निवासी स्वर्गीय रामकिशोर मुखिया के पुत्र अमरजीत मुखिया के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में जख्मी हुए दूसरे शख्स की पहचान शुलो मुखिया के पुत्र सज्जन मुखिया के रूप में की गई है। घटना को अपराधियों के द्वारा किस वजह से अंजाम दिया गया यह साफ नहीं हो पाया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

8 मिनट ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

2 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

2 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

13 घंटे ago