Samastipur

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20 और 27 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा के बीच करीब एक घंटे नियंत्रित कर होगा। वहीं ट्रेन संख्या 55570 सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर इस अवधि में सहरसा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर खुलेगी। 26 सितंबर को इसे सहरसा और बैजनाथपुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल एक्सप्रेस भी 12, 15 और 27 सितंबर को पूर्णिया कोर्ट से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। 26 सितंबर को इसे बनमनखी और दौरम मधेपुरा के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे ने इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर दौरम मधेपुरा और बैजनाथपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 95 बी पर आरओबी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बनने वाले आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की अनुमति दी है। गर्डर लॉन्चिंग सहित अन्य तकनीकी कार्यों के कारण 12, 13, 15, 17, 20, 26 और 27 सितंबर को इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में सुबह 8.20 से दोपहर 12.20 बजे तक चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। वहीं 26 सितंबर को सुबह 8.20 से 11.20 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण अन्य मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का संचालन भी नियंत्रित किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

54 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

1 घंटा ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

12 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

17 घंटे ago