समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में इंटर की आयोजित परीक्षा के पहले दिन ही कदाचार के आरोप में अलग-अलग केन्द्रों से दो छात्रों को निष्कासित कर दिया गया। उक्त जानकारी समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दी। एक फरवरी गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा पहली पाली के दौरान कदाचार करते हुए दो छात्र को परीक्षा से निष्कासित किया गया। एक छात्र एलकेबीडी कॉलेज ताजपुर से तथा दूसरा छात्र अल्फा मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ में कदाचार कर रहा था। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए दोनों छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया।
बता दें की समस्तीपुर जिले में 76 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई है। कड़ी सुरक्षा में समस्तीपुर अनुमंडल के अलावे रोसड़ा, दलसिंहसराय एवं पटोरी अनुमंडल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के कारण समस्तीपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सी गई है। जगह-जगह सड़कों पर छात्रों एवं अभिभावकों के वाहन पार्किंग किए जाने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है। परीक्षा केंद्रो के आसपास वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…