Samastipur

‘शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर’ और ‘चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर’ द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श शिविर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के चर्चित शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर और चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से शहर से सटे काली मंदिर, दुर्गा स्थान मोरदिवा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा दी गयी। चिकित्सा परामर्श के लिये सुबह से ही मरीजों का जमावड़ा लगना प्रांरम्भ हो गया था। कैंप में मरीजों का पंजीकरण किया गया। तदोउपरांत सभी मरीजों की जांच की गयी।

इस दौरान शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर की डॉ. सोनाली सुप्रिया ने कहा कि इस भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे कि आगे जाकर कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बदल रहे इस मौसम में सबसे ज्यादा असर बच्चों पर ही पड़ता है। दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड के कारण बच्चों को ठंड लगने का ज्यादा डर रहता है। उन्होंने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस दौरान लोगों की बीच जरूरी दवा निःशुल्क वितरित की गई। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का इलाज वह मोहनपुर रोड स्थित अपने अस्पताल शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर पर मुफ्त में करते हैं।

वहीं समस्तीपुर शहर के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा की चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर अस्पताल मानव सेवा के नाम पर मेडिकल सेवाएं दे रहा है। इसका मिशन लोकसेवा करना है। इसी मकसद को मुख्य रखते फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इससे पहले भी कई कैंप लगाए जा चुके हैं।

इस मौके पर हड्डियों के माहिर डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा कि आज समाज में जोड़ों के दर्द व हड्डियों में कमजोरी आने जैसे लक्षण बढ़ते हैं। रीढ़ की हड्डी व घुटनों के दर्द वाले लोग अधिक पीड़ित हैं। घुटनों की समस्या के कई कारण जैसे चोट लग जाना, यूरिक एसिड, जोड़ों में ग्रीस कम हो जाना, जोड़ जाम हो जोना, कैल्शियम की कमी कारण हड्डियां कमजोर हो जाना। उन्होंने कहा कि हड्डियां कमजोर होने कारण जल्दी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के लिए अच्छी से अच्छी खुराक का उपयोग करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

29 मिनट ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

39 मिनट ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

54 मिनट ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

1 घंटा ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

2 घंटे ago

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026…

2 घंटे ago