Samastipur

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार को रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 16 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमें 10 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र, देसरी पंचायत की मुखिया अनिता देवी, डॉ. वीरेंद्र कुमार और रोटी बैंक के संस्थापक राकेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान करने वालों में पवन कुमार, अभिनंदन कुमार झा, मिथिलेश कुमार, भूषण कुमार, रामानुज कुमार, रवि राज, गुड्डू कुमार, सच्चिदानंद चौरसिया, संजय कुमार, दिवाकर कुमार, सूरज कुमार साह, सुमन कुमार, अमर कुमार, राकेश कुमार, अमन कुमार, अजय कुमार दास और नितेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है।

शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था। मौके पर छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के रवि राज, राहुल कुमार, सच्चिदानंद, रामानुज, पवन, भूषण और गुड्डू कुमार के अलावा रोटी बैंक के राकेश कुमार, विजय, नितेश कुमार, अमन देवराज, प्रेम, शाहिल और सुमन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

30 मिनट ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

40 मिनट ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

55 मिनट ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

1 घंटा ago

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026…

2 घंटे ago

सरायरंजन में जनरल स्टोर के एल्वेस्टर में सेंध लगाकर चोरी, करीब 20 हजार का सामान व नगदी ले गए चोर

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित महरी टोल, वार्ड संख्या 11…

3 घंटे ago