Bihar

नित्यानंद राय के साथ विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे मांझी, नाराजगी की खबरों के बीच शाह ने की थी बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एनडीए की सरकार का आज विधानसभा में थोड़ी देर बाद फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी भी अपने चारों विधायकों को साथ लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। खास बात यह है कि मांझी और उनके विधायकों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद अपने साथ लेकर विधानसभा पहुंचे।

दरअसल, चार विधायकों के बल पर बिहार की सत्ता में सहयोगी बनी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एक और मंत्री पद की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रही थी। जीतन राम मांझी लगातार कह रहे थे कि एक रोटी से उनका पेट नहीं भरने वाला है और पेट भरने के लिए कम से कम दो रोटी की जरूरत है। इसी बीच माले के दो विधायकों की मांझी से मुलाकात के बाद उनके पलटी मारने की संभावना प्रबल हो गई थी, हालांकि बाद में जीतन राम मांझी ने साफ किया कि वे एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।

फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले आरजेडी और कांग्रेस द्वारा लगातार ऑफर देने की बात सामने आ रही थी। मांझी का मन नहीं डोले इसके लिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो-दो बार जीतन राम मांझी से फोन पर बात की और आखिरकार मांझी मान गए। मांझी को विधानसभा तक पहुंचाने का जिम्मा अमित शाह ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को दे रखा था। नित्यानंद राय जीतन राम मांझी और उनके चारों विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन में जनरल स्टोर के एल्वेस्टर में सेंध लगाकर चोरी, करीब 20 हजार का सामान व नगदी ले गए चोर

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित महरी टोल, वार्ड संख्या 11…

37 मिनट ago

अनंत सिंह के जन सुराज जॉइन करने की अटकलों पर PK बोले- आएंगे तो देखा जाएगा, समर्थन पर कहा- कोई भी करे, इससे हमारा क्या नुकसान है

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनावी घमासान तेज है. सबसे ज्यादा चर्चा पटना…

2 घंटे ago

एसपी ने दो थानाध्यक्षों को बदला, आशुतोष को रोसड़ा और शिव नारायण को कर्पूरीग्राम थाने की कमान

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के…

16 घंटे ago

राइफल नंबर ने खोली पोल, जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह गिरफ्तार; लाइसेंसी राइफल चोरी की कहानी पड़ी भारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC कोच में सांप जैसा जीव दिखने से मची अफरातफरी, बोगी ट्रेन से अलग की गयी

समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…

18 घंटे ago