Samastipur

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कोषांगों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन कार्य के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग, बिहार के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कर्मियों का प्रशिक्षण और वाहनों की व्यवस्था पर जोर :

बैठक में कार्मिक कोषांग को मतदान सहित अन्य निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मियों की उपलब्धता, प्रतिनियुक्ति और प्रशिक्षण की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उनका समुचित उपयोग करने को कहा गया। सामग्री कोषांग को निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण और मतदान दलों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रेक्षक कोषांग को निर्वाचन प्रेक्षकों से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया।

अधिकृत सूचनाओं के प्रसार पर विशेष ध्यान :

निर्वाचन कोषांग को आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। मीडिया कोषांग को निर्वाचन से संबंधित अधिकृत और प्रमाणिक सूचनाओं का समयबद्ध प्रसार करने तथा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। डीएम ने सभी कोषांगों के प्रभारी अधिकारियों को आपसी समन्वय और नियमित अनुश्रवण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया में आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश सिंह सहित विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

3 सेकंड ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

15 मिनट ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

27 मिनट ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

58 मिनट ago

सरायरंजन में जनरल स्टोर के एल्वेस्टर में सेंध लगाकर चोरी, करीब 20 हजार का सामान व नगदी ले गए चोर

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित महरी टोल, वार्ड संख्या 11…

2 घंटे ago

अनंत सिंह के जन सुराज जॉइन करने की अटकलों पर PK बोले- आएंगे तो देखा जाएगा, समर्थन पर कहा- कोई भी करे, इससे हमारा क्या नुकसान है

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनावी घमासान तेज है. सबसे ज्यादा चर्चा पटना…

3 घंटे ago